भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ज़िला स्तरीय मॉक पार्लियामेंट का हुआ आयोजन

Jun 29, 2025 - 14:17
 0
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ज़िला स्तरीय मॉक पार्लियामेंट का हुआ आयोजन

 सिरोही (रमेश सुथार)

भाजपा युवा मोर्चा सिरोही के जिलाध्यक्ष गोपाल माली के नेतृत्व में जिला स्तरीय मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन पिंडवाड़ा नगर के बनारसी मोहन सेवा सदन के होल में किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी विधायक समाराम गरासिया ज़िला महामत्री नरपत सिंह राणावत व भाजयूमो ज़िला अध्यक्ष गोपाल माली द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया।कार्यक्रम के ज़िला संयोजक कल्पेश सोनी ने बताया कि पूरे भारत में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा क़रीब सौ जिल्लो में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा। जिसमे राजस्थान के छः ज़िलों का चयन किया गया था।जिसमे इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नरपत दान चरण के निर्देश में हमारे सिरोही ज़िले को भी यह कार्यक्रम सौपा गया था।इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की युवा पीढ़ी को आपातकाल के बारे में अवगत करवाना था।कार्यक्रम के दौरान सांसद लुम्बारस चौधरी ने 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश पर लगाये गये आपातकाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि संविधान ख़त्म करने की दुहाई देने वाली कांग्रेस सरकार ने आज से 50 साल पहले संविधान और लोकतंत्र को ख़त्म करने की भरपूर कोशिश की थी।निर्दोष लोगो को जबरन जेल में डालकर तरह तरह की यातनाये दी।पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया ने उस समय के हालतों की खुलकर चर्चा करते हुए कहा कि उस समय देश में कोई भी भारतीय सुरक्षित नहीं था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने तानाशाह रूप आपनाते हुए देश पर एकाधिकार करने की कोशिश की थी।युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष गोपाल माली ने कहा कि भारत का भविष्य भारत की युवा पीढ़ी है और भारत के भविष्य को भारत के अतीत में हुए आपाताकाल जैसे घटनाक्रम के बारे में पता होना चाहिए।तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विपक्ष के नेता,अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सदस्यों सहित कई लोगो को जबरन जेल में डाल दिया।प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया लोगो की अभिव्यक्ति की आज़ादी को ख़त्म करके रख दिया था। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी भूमिका ओझा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रवैये को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनके मसूंबे देश में संविधान एवम् लोकतंत्र को ख़त्म करने वाले थे। प्रतिभागी श्रीपाल सिंह कबावत ने तत्कालीन कांग्रेस  सरकार के द्वारा लगाये गये आपातकाल को देश के लिए काल का ग्रास बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने समय समय पर संविधान को तोड़ने व लोकतंत्र को ख़त्म करने कोशिश की है।कार्यक्रम में मौजूद अन्य प्रतिभागियो ने भी इस विषय पर अपने अपने विचार रखे।इस दौरान कार्यक्रम के ज़िला उपाध्यक्ष किरण पुरोहित,कार्यक्रम सह संयोजक भारत भाटिया,राकेश सोनी,पृथिविसिंह गोहिल,पिंडवाड़ा मण्डल अध्यक्ष संतोष गहलोत,झाड़ोली मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र देवासी,रमेश चौहान,भरत भाटिया सहित कई प्रतिभागी एवम् कार्यकर्ता मोजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................