तखतगढ़ में ईद मिलादुन्नबी का शानो-शौकत से जुलूस निकाला
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे में हज़रत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। जुलूस सुबह 10 बजे जामा मस्जिद से होते मुख्य मैन बाजार से पोस्ट आफिस गली हजरत इस्माईल शा वली दरगाह में सलातो सलाम ओर तबर्रुक वितरण के जामा मस्जिद संपन्न हुआ ।
कमेटी के सदर दिन मोहम्मद सिलावट ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। मार्ग पर स्वागत द्वार सजाए गए। जहा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
जुलूस में छोटे बच्चों को बिस्कुट टाफी ओर फ्रूटी बांटी गई। रास्ते में शरबत ओर पानी की स्टाल लगाई गई। सफेद लिबास में बच्चे और नवयुवक हाथो में झंडियां लेकर चल रहे थे। वे आका की आमद मरहबा ओर सरकार की आमद मरहबा, के नारे लगा रहे लगा रहे थे। लोगों ने हज़रत मोहम्मद साहब के अमन चैन ओर भाईचारे के संदेश वाली तख्तियां भी थामी हुई थी।
कार्यक्रम में उप सदर कालूभाई सिलावट, फतेह मोहम्मद मोयला, रमजान खा मोयला , सदीक खान, जान मोहम्मद ठेकेदार, महबूब खा, सलीम खान पठान, नियाज भाई पठान, गुलमोहम्मद, अकरम भाई, इकबाल नियाघर, ताज मोहम्मद नियाघर, सहित विभिन्न कमेटियों के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। तखतगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार आचार्य के निर्देशन दौरान में हेड कांस्टेबल पदमाराम, श्रवण कुमार जाखड़ , अमरूदीन खां , मकसद खां ने शांति व्यवस्था बनाए रखी, जिसकी कमेटी ओर मुस्लिम समुदाय ने सरादाय की