खेलो इंडिया के तत्वधान में अस्मिता (महिला ) जूडो सीटी लीग प्रतियोगिता का पुर में होगा आयोजन

Sep 5, 2025 - 12:39
Sep 5, 2025 - 12:39
 0
खेलो इंडिया के तत्वधान में अस्मिता (महिला ) जूडो सीटी लीग प्रतियोगिता का पुर में होगा आयोजन
प्रतिकात्मक छवि

 भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) भारतीय जूडो महासंघ व खेलो इंडिया के तत्वाधान में महिला प्रतिभाओं का विकास तथा उनके आत्मरक्षा कौशल को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजस्थान जूडो संघ के निर्देशानुसार अस्मिता महिला जूडो सीटी लीग प्रतियोगिता का आयोजन भीलवाड़ा जिले में किया जाना।
 जूडो सचिव चेतन चोबे ने बताया कि अस्मिता जूडो सीटी लीग (महिला जूडो ) प्रतियोगिता कोठारी पैलेस पुर में दिनांक 08/09/25 सोमवार को आयोजित कि जायेगी । इस प्रतियोगिता मे सब जूनियर, कैडेट, सीनियर वर्ग की महिला खिलाड़ी ही अलग अलग भार वर्ग में भाग ले सकेगी।
भाग लेने वाले खिलाड़ीयों को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व फोटू एक दिन पहले जूडो सेन्टर पुर में पंजिकरण के साथ जमा करवाना होगा ।  जिला जूडो अध्यक्ष गिरीराज चोबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य महिला खिलाड़ीयों को जूडो खेल के प्रति जागरूक करना व उनको आत्मरक्षा तथा आत्मविश्वास के प्रति सशक्त बनाना है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................