महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 वी जयंती समारोह का आयोजन

Oct 12, 2025 - 14:49
Oct 12, 2025 - 15:23
 0
महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 वी जयंती समारोह का आयोजन

नयी दिल्ली। 12 अक्टूबर।लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र एवं सम्पूर्ण क्रांति अभियान के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस दिनाँक 11 अक्टूबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के सभागार, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में  भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 वी जयंती समारोह का आयोजन  किया गया। 

 इस पुनीत अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर जे पी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी, जिसमें भारत तिब्बत सहयोग मंच के आचार्य येशी फूंसटक, सुप्रसिद्ध पत्रकार,लेखक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत, समाजवादी विचारक एवं सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव श्याम गंभीर, सुप्रसिद्ध पत्रकार एवं दूरदर्शन के पूर्व उप महानिदेशक  सुधांशु रंजन, सुप्रीम कोर्ट के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता महेंद्र कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद सिंह, हम पार्टी के दिल्ली प्रभारी संजय सिंह खुटैल  , दिल्ली के प्रसिद्ध शायर पुरुषोत्तम , फरीदाबाद से पधारे सी आई एस एफ के पूर्व कमांडेंट शशि कुमार त्यागी, पूज्य महंत अशोक नाथ, महेश सक्सेना, विनय कुमार खरे, अरुण कुमार सिंह, फिल्म एवं टीवी कलाकार  अभिनव चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद के निदेशक नारायण कुमार, सम्पूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव राकेश जैन, जे पी आंदोलन के सुप्रसिद्ध सेनानी डॉ राकेश रफीक, डॉ मिनाक्षी सखी, नेशनल एक्स्प्रेस समाचार पत्र के संपादक विपिन कुमार गुप्ता , प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता  महंत भाई तिवारी, पीपलमैन डा० रघुराज प्रताप सिंह, पर्यावरणविद डा० प्रशांत सिन्हा, लोक जनशक्ति के नेता सुभाष जी,  राजेश कुमार सिन्हा, आल इंडिया मानव समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष  हीरा लाल प्रधान, मोहम्मद् शबीब  , पुलिस पब्लिक के डॉ मनीष कुमार के अलावा अनेक महत्वपूर्ण प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे। समारोह में समाजवादी नेता श्याम गंभीर ने अपने संबोधन में जहां कहा कि जयप्रकाश जी ने देश को एक नयी दिशा दी,वहीं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने अपने सम्बोधन में आज देश को जे पी जैसे नेतृत्व की जरूरत पर बल दिया।
     कार्यक्रम का संचालन लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संस्थापक  राष्ट्रीय महासचिव अभय सिन्हा ने किया और लोकनायक जयप्रकाश के जीवन के कई  प्रमुख आयामों की सिलसिलेवार चर्चा की।  इस अवसर पर समारोह में काफी संख्या में दिल्ली के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow