नगर पालिका क्षेत्र में लगने वाले गांवों में लगाई जा रही है रोड लाइटे
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
नगर पालिका क्षेत्र के गांव रायपुर गोपालपुर कनवाडा में रोड लाइट लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में रात्रि में अंधेरा रहने से क्षेत्र में चोरी एवं दुर्घटनाएं होती रहती थी नगर पालिका द्वारा रोड लाइट लगाए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में इन पर अंकुश लगेगा क्षेत्र में रोशनी होने से लोगों को आवागमन सुलभ एवं सुरक्षित होगा।
विद्युत प्रभारी हेमंत जांगिड़ ने बताया कि अधिशासी अधिकारी के आदेशानुसार रोशनी एवं सफाई व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता है।
नगर पालिका क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था को प्रमुखता से लिया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में यह अभियान दीपावली के पूर्व से ही जारी है फिलहाल गांव के वार्ड चौराहे एवं गलियों सार्वजनिक स्थान पर यह लाइट लगाई जा रही है। कस्बे में भी लाइटों को शीघ्र ही दुरुस्त किया जाएगा।

