'मन की बात' का 126वां एपिसोडः टिटपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना, पीएम मोदी के विचारों की सराहना

Sep 28, 2025 - 13:42
 0
'मन की बात' का 126वां एपिसोडः टिटपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना, पीएम मोदी के विचारों की सराहना

कठूमर/ दिनेश लेखी। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 126वां प्रसारण रविवार को विभिन्न स्थानों पर सुना गया।
 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल खुडियाना के शक्ति केंद्र टिटपुरी में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर 'मन की बात' का प्रसारण सुना। और प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की।
पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एपिसोड सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 83 व 84 पर स्वदेशी संकल्प पत्र को भरा। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य सुमन कोली, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश कोली, महामंत्री कैलाश चंद यादव, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष राजबाला सैन तथा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मूलचंद यादव, राजेंद्र सेन, तौफीक खान युवा नेता आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................