खैरथल महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत् हुआ विशेष व्याख्यान का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजकीय जिला चिकित्सालय खैरथल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूरण कुमार आर्य ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले विभिन्न दुष्परिणामों व नशा मुक्त समाज का निर्माण कैसे हो? की जानकारी दी | साथ ही छात्रों को को अपने आस पास के वातावरण को नशामुक्त रखने की अपील की और नशे से व्यक्ति के सामाजिक,परिवारीक जीवन में होने वाले खतरों के बारे बताकर उसका निदान कैसे किया जा सकता है? के बारे विस्तारपूर्वक बताया।
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्त वातावरण से अवगत कराया गया । कार्यक्रम के संचालक राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति कार्यक्रम में व्याख्यान के साथ नई किरण नशा मुक्त भारत अभियान में सखा, सखी के रूप में चयनित विद्यार्थियों को किट वितरण एवं नशा मुक्ति शपथ ग्रहण का भी आयोजन किया गया। वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ.दीपक अहलावत, संकाय सदस्य डॉ.सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, मीठालाल रैगर और स्टाफ सदस्य मनोज गुप्ता,प्रभुदयाल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।