धार्मिक कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री बेढम, कंसाना के आमंत्रण पर सालाबाद में उमड़ा जनसमूह

Nov 17, 2025 - 11:46
 0
धार्मिक कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री बेढम, कंसाना के आमंत्रण पर सालाबाद में उमड़ा जनसमूह

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। बयाना उपखण्ड के गांव सालाबाद में रविवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम गांव पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया। खास बात यह रही कि भारतीय किसान यूनियन अंबाबता के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह कंसाना की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मंत्री बेढम की आमद से कार्यक्रम का सम्मान और बढ़ गया। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री का स्वागत 51 किलो की विशाल फूलमाला, साफा और चांदी का मुकुट पहनाकर किया। समारोह स्थल पर मौजूद जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में अलग-अलग समुदाय और पंचायत क्षेत्रों से आए लोगों की बड़ी संख्या उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम में बयाना औद्योगिक विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह सूपा, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मसिंह चौधरी, सहित क्षेत्र के कई पंचायती राज जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। लोगों से संवाद के दौरान राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की पहचान हैं, जो समाज को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और भाईचारे को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मन को शांति देते हैं, बल्कि हमें संयमित, अनुशासित और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं।कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री बेढम का सोहन सिंह फार्म हाउस पर भी  स्वागत सम्मान किया गया। यहां भी स्थानीय लोगों से उन्होंने मुलाकात की और क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है