गोविंदगढ़ में 132 केवी ग्रिड जीएसएस नसवारी पर होगा मेंटेनेंस: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई रहेगी बाधित, इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आवश्यक रख रखाव के कामों के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली निगम के सहायक अभियंता बी.के. पूनिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 132 केवी ग्रिड जीएसएस नसवारी पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।
इसके कारण बुधवार, 3 दिसंबर को 33/11 सब स्टेशन गोविंदगढ़, न्याणा, भैंसडावत, नसवारी और मालपुर से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।


