भरतपुर के विकास में नहीं रहेगी कोई कोर कसर, सुझावों को करेंगे शामिल- जिला प्रभारी मंत्री

Jan 12, 2026 - 14:51
 0
भरतपुर के विकास में नहीं रहेगी कोई कोर कसर, सुझावों को करेंगे शामिल- जिला प्रभारी मंत्री
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के विभिन्न सामाजिक, नागरिक संगठनों, संस्थाओं, विभिन्न वर्गों से जुडे हितधारकों से सुझाव लिये गये। 
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गोंं एवं सभी क्षेत्रों के विकास के लिये संकल्पित है। हमें राजस्थान को 2047 तक देशभर में अग्रणी पायदान पर लाने के लिये मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित राजस्थान की भी भागीदारी हो इसके लिये सभी जिलों में माननीय मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जिलेवार बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह तीसरा बजट फरवरी माह में आने वाला है इसमें प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक क्षेत्र का ध्यान रखा जाये इसी उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहितकारी एवं प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करने वाला बजट बने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो। किसानों, युवाओं, महिलाओं के विकास के लिये संबल बने तथा औद्योगिक विकास के साथ कृषि के क्षेत्र में भी सुविधाओं का विस्तार हो इसका ध्यान रखा जायेगा।
जिला प्रभारी मंत्री ने भरतपुर में पर्यटन विकास, होटल व्यवसाय को बढावा देने, खेल सुविधाओं का विस्तार, कृषि-बागवानी में अनुदान योजनाओं, किसानों के लिये सोलर पम्प सैट, फार्म पॉण्ड, जैविक खेती को बढावा, औद्योगिक विकास के लिये नवीन क्षेत्रों के संबंध में आये सुझावों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने चिकित्सा, षिक्षा, खेल, राजीविका, उद्यम एवं आधारभूत विकास से संबंधित विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिये गये सुझावों को भरतपुर के लिये उपयोगी बताया। 
इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी, आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, आयुक्त निगम श्रवण विश्नोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इन्होंने दिये सुझाव
चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. विजय सिंह, अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण के लिये भगवान सिंह, महेश बाल्मिक ने, व्यापारिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं में उपभोक्ता संघ के अनिल गोयल, व्यापार संघ के संजीव गुप्ता, होटल संगठन के महेश बंसल, उद्यमियों में मोहन बंसल, प्रेमसिंह कुंतल, देवेन्द्र चामड, प्रेमपाल सिंह, राहुल बंसल, किसान एवं पषुपालन में राहुल शर्मा, गोविन्द सिंह, खेलों के संबंध में रमेष इन्दोलिया, सत्यप्रकाश लुहाच, युवाओं के संबंध में आकाश शर्मा, शिक्षा के संबंध में पवन भाटी, महिलाओं के संबंध में लक्ष्मी तिवारी, राधिका आदि ने सुझाव दिये। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................