भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा का भव्य आगाज, देशभर के संत-महात्माओं का होगा संगम
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) मेवाड़ की पावन धरती इस बार अद्भुत आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। भीलवाड़ा में पहली बार 8 से 14 अप्रैल तक प्रख्यात कथावाचक ‘कुबेर भंडारी’ पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के लिए देशभर से संत, महात्मा और लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होने जा रहा है। संकटमोचक हनुमान मंदिर के महंत संत बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में मेडिसिटी ग्राउंड में कथा स्थल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रविवार सुबह हुए श्रमदान के बाद समिति की बैठक में आयोजन से जुड़े सभी दायित्व सौंपे गए और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
13 अप्रैल को संत-महात्माओं का विशाल भंडारा
महंत बाबूगिरीजी ने बताया कि कथा के दौरान 13 अप्रैल को विशाल भंडारा आयोजित होगा। इसका सानिध्य अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मंशादेवी मंदिर हरिद्वार के प्रमुख महंत रविन्द्रपुरी महाराज करेंगे।
भंडारे व कथा में शामिल होने वाले प्रमुख संत—
महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी, महामंडलेश्वर स्वामी बालकनंदगिरी, जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज (रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा), साध्वी ऋतंभरा (वृंदावन), महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरी (उज्जैन), महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी (देहरादून), महामंडलेश्वर स्वामी जगदीशपुरी (शक्करगढ़), महंत दीपेन्द्रगिरी (श्रीनगर), आचार्य संतोषदास (काशी), केशवपुरी महाराज (मुंबई), महंत शिववन महाराज (नोएडा), महंत रामनारायण भारती (कालिका माता मंदिर, चित्तौड़गढ़), इसके साथ ही निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के अनेक संत, दिगंबर संप्रदाय के संत और कई अखाड़ों के महंत भी कथा श्रवण व भंडारे में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में तैयारियों पर मंथन, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां
कथा स्थल पर रविवार सुबह समिति की बैठक विधायक अशोक कोठारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा— “लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह आयोजन ऐतिहासिक और व्यवस्थित होना चाहिए। सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से सेवा में जुटें।”
कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि— 4.5 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में तीन विशाल वाटरप्रूफ डोम तैयार, पाइप पांडाल का विशाल निर्माण, कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे, 7 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा महासचिव पीयूष डाड, कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य, सह संयोजक सत्येंद्र बिरला ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
सैकड़ों श्रद्धालुओं का श्रमदान, सेवा भावना उमड़ी
मीडिया प्रभारी निलेश कांठेड़ एवं सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कोठारी ने बताया कि लगातार चौथे दिन रविवार को भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रमदान किया। विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में सुबह 7:15 से 8:15 बजे तक सफाई अभियान चला। बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सेवा भाव का परिचय दिया।
श्रद्धालुओं के लिए बड़ी व्यवस्थाएं, 250 अस्थाई शौचालय तैयार
आयोजन समिति ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं— कथास्थल के आसपास 250 अस्थाई शौचालय, कई चलित शौचालय, स्नान के लिए टोंटीदार नलों की अलग व्यवस्था, महिलाओं के लिए अलग सुविधाएं, पन्नाधाय सर्किल के पास विशाल भोजनशाला, रोजाना 20–20 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन कई विशिष्ट अतिथियों के आगमन की संभावना
कथा के लिए जिन प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है, उनमें— उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित राज्य के कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे

