भगवान श्री महावीर जी रथ दर्शन, सोमवार को करेंगे सिरस में भ्रमण

Apr 5, 2026 - 18:39
 0
भगवान श्री महावीर जी रथ दर्शन, सोमवार को करेंगे सिरस में भ्रमण

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट एवं श्वेताम्बर जैन समुदाय की ओर से गांव सिरस स्थित श्री कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर जी मन्दिर पर 7 अप्रेल को आयोजित हो रहे श्री महावीर जी रथ यात्रा मेला की तैयारियों में जैन समुदाय एवं ट्रस्ट जुटा हुआ है। जिस रथ में विराजमान होकर श्री कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर जी वर्ष में एक बार वैशाख वदी पंचवी को भ्रमण करते है,उस रथ के दर्शन को जैन समुदाय और क्षेत्र के लोग आ रहे है। श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन एवं मंत्री रिखबचन्द जैन ने बताया कि 7 अप्रेल को कलिकाल कल्पतरू श्री महावीर स्वामी सिरस धाम पर श्री महावीर जी रथ यात्रा मेला आयोजित होगा। जिसकी समस्त तैयारियां पूरी हो गई और चन्दन की लकडी से बने रथ को सजाया जा रहा है। इस दिन देशभर से श्वेताम्बर जैन समुदाय मेले में शामिल होगा और रथ यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम में भाग लेकर पूजा-अर्चना करेंगा। भगवान श्री महावीर जी को वर्ष में एक बार रथ में विराजमान कर भ्रमण कराया जाता है,जिसमें भारी सख्यां में लोग शामिल होते है। उन्होने बताया कि सुबह 7ः00 बजे नवकारशी, सुबह 9ः00 बजे कलिकाल कल्पतरू श्री महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना,रथ यात्रा की बोली, 11ः30  बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................