अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (खंड वैर) की साधारण सभा आयोजित; नवीन कार्यकारिणी गठित

Aug 30, 2026 - 19:03
 0
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (खंड वैर) की साधारण सभा आयोजित; नवीन कार्यकारिणी गठित

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा खंड वैर) की साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पालक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में गोविंद धाकड़ उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और शिक्षकों के हितों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके तत्पश्चात सर्वसम्मति से खंड वैर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पदाधिकारियों व सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ।

इन्हें मिली जिम्मेदारी: नवीन कार्यकारिणी में सत्य प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष एवं राम सिंह गुर्जर को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राकेश कुमार मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेम सिंह फौजदार को उपाध्यक्ष (पुरुष), शैलजा शर्मा को उपाध्यक्ष (महिला), अमरा धाकड़ को महिला मंत्री तथा नवीन कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लक्ष्मी नारायण मीणा (अध्यापक सदस्य), पंकज कुमार धाकड़ (वरिष्ठ अध्यापक सदस्य), नीरज कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य सदस्य) एवं राहुल धाकड़ (कंप्यूटर शिक्षक सदस्य) को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और शिक्षक हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के शेष बचे पदों का सहवरण आगामी बैठक में किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री राम सिंह गुर्जर द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है