राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार चौरीचौरा पहुंचेंगी संगीता यादव, कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
गोरखपुर (शशि जायसवाल) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव सोमवार, 31 अगस्त को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचेंगी। राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका क्षेत्र में पहला आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
- दुबियारी पुल से शुरू होगा स्वागत कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे संगीता यादव के दुबियारी पुल पहुंचने पर स्वागत का सिलसिला शुरू होगा। यहां से तरकुलहा मोड़ तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम अभिनंदन यात्रा का रूप लेगा, जो उनके आवास तक पहुंचेगी। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
- कार्यकर्ताओं में उत्साह, जुटने की अपील
चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुकीं संगीता यादव के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने को पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहे हैं। इसे लेकर जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। भाजपा की ओर से पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में समय से पहुंचकर स्वागत समारोह को सफल बनाने की अपील की गई है।

