बयाना में भक्ती और संगीत की अनूठी बयार: राधा-कृष्ण के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, सजी मनमोहक झांकी

Oct 18, 2026 - 19:11
 0
बयाना में भक्ती और संगीत की अनूठी बयार: राधा-कृष्ण के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, सजी मनमोहक झांकी

गिरिजा कॉलोनी स्थित वेयरहाउस रोड पर गूंजे सुरमयी भजन, 'राधे-राधे' के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा परिसर

• रुदावल से आए कलाकारों ने बांधा समां, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ आयोजन

बयाना / भरतपुर 

शहर के गिरिजा कॉलोनी स्थित वेयरहाउस रोड पर शनिवार की रात पूरी तरह भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आई। अवसर था राधा रानी भक्त मंडल संस्था के तत्वावधान में आयोजित भव्य भजन संध्या का, जहाँ सुरीले भजनों की स्वर लहरियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और थिरकते नजर आए।

विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

राधा रानी कीर्तन संस्था बयाना के संयोजक राजेश गोयल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा श्री राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और वंदना के साथ किया गया। इसके बाद रुदावल से पधारे प्रसिद्ध भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक एक लोकप्रिय और भावपूर्ण भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की सुरीली आवाज़ ने ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भगवान की भक्ति में लीन हो गया।

आकर्षक झांकी और जयकारों से गूंजा पंडाल

भजन संध्या के दौरान श्री राधा-रानी की एक बेहद भव्य, आकर्षक और मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर झांकी के दर्शन किए और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन भव्य सामूहिक आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

बड़ी संख्या में गणमान्य श्रद्धालु रहे मौजूद

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर राजू भारद्वाज, सुरेन्द्र जांगिड़, धर्मेन्द्र राजपूत, अनुपम शर्मा, धीरज जांगिड़, मुकेश सिंघल, गोविन्द, धर्मेश शर्मा, मनीष सिंघल, खैमेश शर्मा, मुकेश झालानी, ओ.पी. कटरा, अनिल कंसल, अशोक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, तुलसीराम सैनी, सुरेश चंद, दिनेश सैनी, ज्ञान चंद, कन्हैया सैनी, वेद सैनी, अक्षत मिश्रा, बंटी राठौर, गौरव टंडन, तूहीराम सैनी, गिरीश अग्रवाल, नरेश सिंघल, सौरभ गर्ग, हेमंत मंगल, मोहन इंदोलिया, अतेंद्र शर्मा और राजेंद्र गर्ग लोहिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

वहीं मातृशक्ति में रेनू मिश्रा, बबिता जैन, रजनी गुप्ता, राधा अग्रवाल, प्रीति मंगल, बबीता सैनी, कीर्ति शर्मा और लवी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में राधा रानी भक्त मंडल की महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................