मानेसर से चोरी हुआ केन्ट्रा पहाडी के घाटमीका के कब्रिस्तान से बरामद

Jan 26, 2023 - 17:12
 0
मानेसर से चोरी हुआ केन्ट्रा पहाडी के घाटमीका के कब्रिस्तान से बरामद

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ भगवानदास) हरियाणा के मानेसर से 23 जनवरी को दिनदहाडे चोरी हुई केन्ट्रा को पहाडी पुलिस ने घटमीका के कब्रस्तान से बरामद कर हरियाणा पुलिस को सौप दिया है। थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा ने बताया कि मंगलवार को सूचना पर उच्चाधिकारीयो के निर्देशन में मानेसर से चोरी हुई केन्ट्रा का पीछा किया गया। इसकी लोकेशन कनवाडी व घाटमीका की मिल रही थी। पुलिस टीम के साथ तलाश करने पर एक कन्टेनर (केन्ट्रा बंद बाडी) लावारिस हालत में खाली घाटमीका गांव की कब्रस्तान में खड़ा पाया गया। इसके आसपास चालक परिचालक की तलाश की गई, कोई मालिक नहीं मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। जांच करने पर कन्टेनर मानेसर से 23 जनवरी को दिनदहाडे चोरी हुआ था, जिसे हरियाणा पुलिस को सिपुर्द कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट जिला गुडगांवा के थाना खेडकी दौला के रामपुर निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र रधुवीरसिह ने मानेसर के सैक्टर-7 के थाने मे अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज कराई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है