पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: 8 नामजद आरोपियों पर ₹5-5 हजार का इनाम घोषित
भरतपुर (विष्णु मित्तल)। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के बहुचर्चित हत्याकांड में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए भरतपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने मामले में फरार चल रहे 8 नामजद आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त गंभीर प्रकृति के अन्य प्रकरणों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पृथक-पृथक इनाम घोषित किए गए हैं।
हत्याकांड से जुड़े मामले में थाना वैर (जिला भरतपुर) में दर्ज मुकदमा संख्या 265/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 126(2), 109(1), 103(1), 61(2), 324(6), 326(छ), 331(7) एवं 305(ए)—के तहत केस दर्ज है।
इनामी आरोपियों की सूची (प्रत्येक पर ₹5,000 का इनाम)
- राजवीर उर्फ मग्गू पुत्र रामखिलाड़ी (निवासी: भोंडागांव)
- जगत पुत्र टीकम (निवासी: भोंडागांव)
- हेमसिंह पुत्र जल सिंह (निवासी: भोंडागांव)
- गौरव (निवासी: भोंडागांव)
- दानवीर पुत्र रामखिलाड़ी (निवासी: भोंडागांव)
- पप्पी पुत्र शेरसिंह (निवासी: भोंडागांव)
- डिग्गो (निवासी: भोंडागांव)
- राजू पुत्र कुंवरसिंह (निवासी: भोंडागांव)
पुलिस ने आमजन से इन वांछितों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने की अपील की है, जिससे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।

