जनकल्याणकारी पहल से साकार हुआ अपने घर का सपना

Jun 29, 2026 - 19:48
 0
जनकल्याणकारी पहल से साकार हुआ अपने घर का सपना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जनकल्याणकारी अभियान के तहत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने ग्राम पंचायत नाम निवासी गिरधर पुत्र गज्जिराम के जीवन में खुशियों की नई सौगात दी है। वर्षों से अपने मकान का आवासीय पट्टा प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काट रहे गिरधर को अब शिविर के माध्यम से राहत मिल गई है। 
गिरधर ने बताया कि ग्राम पंचायत नाम की आबादी भूमि पर बने उनके मकान का पट्टा नियम 157 के अंतर्गत प्राप्त करने के लिए वे लंबे समय से प्रयासरत थे, लेकिन आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रियागत कठिनाइयों के कारण उनका कार्य लंबित चल रहा था। इससे उन्हें कई अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में भी परेशानी हो रही थी।
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 की जानकारी मिलने पर उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों से संपर्क किया। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी सचिन यादव के निर्देशन तथा सहायक विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मौके पर ही उनके मकान का पट्टा तैयार कर प्रदान किया गया।
पट्टा मिलने के बाद गिरधर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए कई वर्षों से देखा गया सपना था, जो अब साकार हो गया है। पट्टा मिलने से अब उन्हें अपने मकान का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त हो गया है तथा वे इसके आधार पर बैंक से ऋण लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकेंगे।
गिरधर ने इस महत्वपूर्ण सहायता के लिए राजस्थान सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याण शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। ग्रामीण सेवा शिविर ने उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है