श्रीबांके बिहारी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली कलश व शोभायात्रा

Feb 12, 2022 - 19:28
Feb 12, 2022 - 19:58
 0
श्रीबांके बिहारी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली कलश व शोभायात्रा
श्रीबांके बिहारी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली कलश व शोभायात्रा

सकट (अलवर, राजस्थान/राजेन्द्र मीणा) सकट कस्बा स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर में गणेश जी व हनुमान जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कस्बे में कलश व शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामीण महादेवा मीणा व ग्यारसी लाल मीणा ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कस्बे की आसन की डूंगरी पर स्थित श्री खाक नाथ जी महाराज मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ बैंड बाजों की स्वर लहरियों के बीच कलश व शोभायात्रा विधिवत रवाना हुई जो गांव की नगर परिक्रमा करते हुए कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्रीथाई वाले हनुमान जी महाराज, रघुनाथ जी महाराज, चतुर्भुज नाथ महाराज, चौथ माता मंदिर, गांव वाला बाबा के स्थान, चामुंडा माता मंदिर व सीताराम जी मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे वही पीछे महिला श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन गाती हुई चल रही थी।

कलश व शोभायात्रा का कस्बे के सभी मंदिरों में आरती के साथ स्वागत किया गया। कलश व शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद पं भगवत शरण शास्त्री पं महेश जैमन व रूपकिशोर जैमन के द्वारा गणेश पूजन के साथ विधिवत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अनुष्ठान का कार्यक्रम प्रारंभ करवाया। मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रविवार को होगा इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के मौके पर बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के महंत देवा दास त्यागी महाराज, काग नाथ जी महाराज के संत जगत दास महाराज, भगवान सहाय मीणा, पार्वती देवी मीणा, कजोड़ मल मीणा, हरिकिशन मीणा,जगदीश प्रसाद मीणा, मदन लाल सैनी, गोपाल प्रसाद लाटा, डॉ कमल किशोर सेठी, किशोर  सैनी, मान्य राम सैनी, बुद्धा लाल मीणा, रामकेश मीणा,सहित ग्रामीण मौजूद थे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है