किसानों का कर्ज माफी का वादा पूरा ना करने पर प्रदेश कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

किसान मोर्चा के हस्ताक्षर महाअभियान का आग़ाज़: हस्ताक्षर अभियान अगस्त तक जिले भर में चलेगा

Jun 27, 2022 - 03:46
 0
किसानों का कर्ज माफी का वादा पूरा ना करने पर प्रदेश कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा ) प्रदेश के निर्देशानुसार से भाजपा किसान मोर्चा भीलवाड़ा के द्वारा इस अभियान की शुरुआत किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा के मुख्य आतिथ्य में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरा लाल योगी के सानिध्य में व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में रायला मंडल के ड़ाबला ग्राम में आयोजित किया गया !
प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा ने सम्बोधन में कहा की प्रदेश सरकार किसानो के साथ कर्ज माफ़ी का झूठा वादा करके आयी है,आम चुनावों में जो प्रदेश के किसानो को भ्रमित किया गया कि सम्पूर्ण कर्ज माफ़ी को सरकार बनने पर माफ़ किया जाएगा पर कोई भी राशि माफ़ नही की गयी जिसे किसान इस गहलोत सरकार को माफ़ नही करेगा,आने वाले चुनावों में मुँह तोड़ जवाब देगा व गहलोत सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम किसान करेगा ।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान ने कहा की इस राज्य सरकार के दिन लद गए है,जो धोखा प्रदेश के किसानो के साथ किया है उसके गम्भीर परिणाम इस कोंग्रेस सरकार भुगतने को तैयार रहे ।भाजपा नेता हीरा लाल योगी ने केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाले किसान सम्मान निधि के साथ ही मिलने वाले वित्तीय अनुदान को बताया व इसके साथ ही सभी को जागरूक रहते हुए सरकारी योजनाओं को लाभ लेने हेतु कहा ।भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर ने राज्य सरकार को जमकर कोसा व कहा की किसान आत्महत्या कर रहे है सरकार केवल तीन साल से अपनी सता को बचने बचाने के प्रयास में लगी है और ऐसा लगता कि सरकार को जनता से प्रत्यक्ष सरोकार नही है ।

पूर्व प्रधान गजराज सिंह हाथीपुरा ने किसानो से आवाहन किया कि चुनाव आए तब इस सरकार को वोट से अपनी ताक़त दिखाते हुए जवाब दे ।इस सभा को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी एससी मोर्चा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रमाकान्त शर्मा जिला परिषद सदस्य शंकर कुडी ने भी सम्बोधित किया । इस कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य सदस्य मांगी लाल धाकड मंडल उपाध्यक्ष महावीर सोनी भाजपा मंडल महामंत्री मनोज गुर्जर पूर्व सरपंच शांतिलाल खराड़ा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री ललित सिंह भाटी रघुनाथ गुर्जर भेरू गोस्वामी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सत्यनारायण सुवालका किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राधेश्याम तेली कन्हैया लाल व्यास नारायण गुर्जर घरटा भोमराज पोसवाल मोहन सुथार मोतीलाल जाट मंडल मंत्री मिश्री लाल जाट पूर्व सरपंच बठेड़ा मुकेश खटीक व क्षेत्र के किसानो ने केनवास व प्रपत्रों पर हस्ताक्षर किए ।अंत में किसान मोर्चा रायला मंडल अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया !

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................