शिक्षक स्थानांतरण नीति लागु करने सहित प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) आगामी दिनों में करेगा आंदोलन

Jun 19, 2025 - 13:36
 0
शिक्षक स्थानांतरण नीति लागु करने सहित प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षक संघ (सियाराम) आगामी दिनों में करेगा आंदोलन

गुरला (बद्रीलाल माली)  भीलवाड़ा   राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संरक्षक मंडल व स्थाई समिति के सदस्यों,जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री व कोषाध्यक्ष की प्रदेश स्तरीय संयुक्त बैठक व संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर नाथद्वारा के सेंट मीरा कॉलेज में मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के सानिध्य व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता एवं उप प्राचार्य से प्राचार्य पद पर बड़े पैमाने पर  डीपीसी करने पर शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए पिछले सत्रों की रिव्यू डीपीसी कर आगामी बकाया सत्रों की नियमित डीपीसी शीघ्र ही करने की मांग की है।वर्तमान सरकार का लगभग दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी पारदर्शी व स्थाई शिक्षक स्थानांतरण नीति जारी नहीं करने पर पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति गहरा रोष भी व्यक्त किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर सरकार द्वारा शीघ्र ही पारदर्शी व स्थाई स्थानांतरण नीति जारी कर तृतीय वेतन श्रृंखला सहित सभी केडर के शिक्षकों के स्थानांतरण से रोक हटाकर स्थानांतरण नहीं किए गए तो संगठन स्थानांतरण सहित मांग पत्र को लेकर 15 जुलाई से प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा।बैठक में अतिरिक्त विषय के साथ स्नातक करने वाले तृतीय वेतन श्रंखला अध्यापकों को वरिष्ठ अध्यापक पद की पदोन्नति के लिए पात्र मानते हुए बकाया वर्षों की डीपीसी करने,नव क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्याख्याता के पदों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने,प्रबोधक व शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग भी राज्य सरकार से की गई।  बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए।संगठन के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने सभी पदाधिकारियों  से संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक प्रवास करने की बात कही।
प्रदेश निर्वाचन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा अलवर ने उप शाखा व जिला शाखाओं के चुनाव की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा ने संगठन को आगे बढ़ाने में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।
ललित आर पाटीदार प्रदेश सभाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान की सफलता के गुर बताए।बैठक में संरक्षक श्याम सिंह जगीना,राजेंद्र प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह गोदारा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा,प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी,प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान,पवन शर्मा कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गौतम,महिला अध्यक्ष मीना मंसुरिया,प्रेमशंकर जोशी,ओमप्रकाश जैन,चरण सिंह,मानशंकर पाटीदार,इकबाल सिंह, सोहनलाल गुप्ता,राजेंद्र पारीक,मान सिंह श्योराण,अमित योगी,राजेन्द्र कुमार शर्मा, महेश मंडोवरा,टिकेन्द्र सिंह,रामस्वरूप वर्मा,रामचन्द्र, अशोक गामोट,होती लाल जैमन,देवेन्द्र राठौड़,पदम् सिंह राणावत, पदमा राम चौधरी, नवीन शर्मा, अशोक रामावत, रामबाबु शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।अंत में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने संगठनात्मक जानकारी प्रदान करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................