नगर पालिका मंडल ने महात्मा गांधी विद्यालय को लिया गोद

Mar 9, 2021 - 15:45
 0
नगर पालिका मंडल ने महात्मा गांधी विद्यालय को लिया गोद

बहरोड (अलवर, राजस्थान/ योगेश शर्मा) महात्मा गांधी विद्यालय बहरोड़ को नगरपालिका मंडल ने गोद ले लिया। बहरोड़ नगर पालिका चेयरमेन ने सीताराम यादव सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान शाला प्रधानाचार्य ने विधायक, नगर पालिका बोर्ड सदस्य और मेरे सामने नगर पालिका को विद्यालय गोद लेने की बात कही। साथ ही कहा था कि इस स्कूल में डाईनिंग हाॅल, किचन की कमी है, लाईब्रेरी का जीर्णोद्धार करवाना है। विद्यार्थियों की संख्या बढने से पेयजल समस्या बनी रहती है। जिस पर मैने वहाॅ उपस्थित बोर्ड के सदस्यों से वार्ता कर निर्णय लिया कि महात्मा गांधी विद्यालय को नगर पालिका ने गोद लिया है। अब इसके सभी विकास कार्य की जिम्मेदारी नगर पालिका बोर्ड की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................