भाजपा सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Mar 9, 2021 - 22:11
 0
भाजपा सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

रामगढ (अलवर, राजस्थान/ योगेश शर्मा) रामगढ़ कस्बे के भाव सिद्ध मंदिर के पास भाजपा में जुडे़ नए सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भाजपा कार्यकर्ता सूबेदार शमशेर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा कि तरफ से विधानसभा चुनाव में विधायक पद के प्रत्याशी रहे सुखवंत सिंह ने बताया कि भाजपा पार्टी एक विश्व स्तरीय पार्टी है। इसमें हर वर्ष नए सदस्य जुड़ते रहते हैं इनके लिए प्रत्येक 3 वर्ष में प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं जिसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत स्तर पर ब्लॉक स्तर पर मंडल स्तर पर और जिला स्तर पर किस प्रकार कार्य करने हैं किस प्रकार प्रचार प्रसार करना है और किस प्रकार नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है इन सब गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाती है।
प्रशिक्षण शिविर में जिले से पवन कुमार को प्रशिक्षण देने के लिए भेजा गया।
प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी,पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता,भूत पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर जैन, गोपाल ठेकेदार द्वारा संबोधित किया गया।
 अपने संबोधन में बोलते हुए भाजपा के सुखवंत सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार की अवहेलना करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों का और गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है बिजली के बिल बढ़ा दिए गए पेट्रोल पर वैट बड़ा रखा है, और महिला दिवस पर थाने के अंदर महिला के साथ ज्यादती इससे ज्यादा शर्मनाक प्रदेश सरकार के लिए और क्या हो सकता है प्रदेश सरकार नकारा साबित हो रही है।
पूर्व सरपंच देवेन्द्र दत्ता ने कहा कि आज भ्रष्टाचार चर्म सीमातक बढ गया है,लोग अपने आप को डरा हुआ महसूस  कर रहे हैं प्रशिक्षण शिविर में सैकडों सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................