सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, जीभ काटी, रीड की हड्डी तोड़ी, मौत से पहले इशारों में बयां की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई थी बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात गैंगरेप के बाद आरोपी ने काट दी थी जुबान, तोड़ दी थी रीड की हड्डी घटना के 9 दिन बाद आया था बेटी को होश तो बताई आपबीती सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम

Sep 29, 2020 - 19:40
 0
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, जीभ काटी, रीड की हड्डी तोड़ी, मौत से पहले इशारों में बयां की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हाथरस मे किशोरी के साथ गेंगरेप की घाटना के बाद प्रदेश मे राजनिती तेज हो गई है   हाथरस में दो हफ्ते पहले रेप और शोषण का शिकार बनी 20 साल की पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ दिया है। पीडि़ता की मौत की जानकारी मिलते ही हाथरस में पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है। पीड़िता को गंभीर चोटें लगी थीं और उसका ICU में इलाज चल रहा था। कथित रूप से उसके गांव में लगभग 2 हफ्तों पहले चार लोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया था और प्रताड़नाएं दी थीं। पीड़िता की हालत बहुत बुरी थी, उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर आए थे और उसकी जीभ काट दी गई थी। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां वह वेंटिलेटर पर थी और शुरुआत से ही उसकी हालत चिंताजनक थी। इस पर दो दिनों के मंथन के बाद कल ही उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।

 चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बारे में पीड़िता ने होश मे आने के बाद  दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई थी। पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान पुलिस को दे दी थी। पुलिस के अनुसार एक आरोपी  को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी  को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा।

पूलीस के द्वारा इसकी जांच की जा रही है ओर दुष्कर्म होने की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही हो पाएँगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................