डीग उपखंड में गुरुवार को 17लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Aug 14, 2020 - 05:02
 0
डीग उपखंड में गुरुवार को 17लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

डीग भरतपुर

डीग -13 अगस्त डीग उपखंड में कोरोना वायरस  के संक्रमण का ग्राफ  बढ़ता हुआ चला  जा रहा है। गुरुवार को डीग उप खंड में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हिमांशु पाराशर के अनुसार  भरतपुर से गुरुवार को देर सांय मिली जांच रिपोर्टों में डीग उप खंड में 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें डीग कस्बे में9 जने  तथा गांव  शीशबाडा और नंगला खोह में दो -दो व्यक्ति तथा अऊ ,गिरसै ,जनूथर और दिदावली एक -एक व्यक्ति  कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

गुरुवार को डीग कस्बे के नाटानी मोहल्ला में 6 जने तथा खटीक मोहल्ला, लोहा मंडी और किशनपुर मोहल्ला में एक - एक जना कोरोना पॉजिटिव निकला है।

इसी प्रकार सोमवार को भी डीग उप खंड में एक दिन में 31 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow