भागवत कथा के समापन पर 351 गांवो की प्रभातफेरियों से गांव में निकाली शोभायात्रा, संतों को दी विदाई

Sep 29, 2023 - 19:14
 0
भागवत कथा के समापन पर 351  गांवो की प्रभातफेरियों से गांव में निकाली शोभायात्रा, संतों को दी विदाई

गुरला:-गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुणास के मेघरास चोराया पर चल रही किसन लाल शर्मा पुरोहित परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुक्रवार को भव्य 351 प्रभातफेरियों का शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान कथा वाचक परम् पूज्य श्री धन्वंतरी दास जी महाराज वृदावन वाले स्वागत किया। भागवत कथा के अंतिम स्थल पर पैर रखने की भी जगह नहीं मिली। कथा के चलते श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया। गांव सहित आस-पास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला।

गुरला संवाददाता बद्री लाल माली ने बताया कि मेघरास चोराया पर  चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन सैकड़ों श्रोताओं को प्रवचन देते हुए संत धन्वंतरी दास ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के शरीर में ज्ञान की उत्पत्ति होती है और ज्ञान प्राप्ति के पश्चात व्यक्ति में भक्ति एवं वैराग्य का जागरण होता है। प्रवचनों की अंतिम कड़ी में धनवंतरि दास ने कृष्ण उद्धव संवाद के माध्यम से ज्ञानकाण्ड का वर्णन करते हुए वर्णाश्रम धर्म, भिक्षु गीता आदि का वर्णन करते हुए जीवन की मुक्ति के सुगम मार्ग बताए। उन्होंने शुभ संस्कारों के तहत कर्म से भक्ति, भक्ति से ज्ञान की उत्पति द्वारा जीव की मुक्ती होने की बात कही।

संत के प्रवचनों के दौरान कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में सदैव कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति कर्म के साथ प्रतिदिन ईश्वर उपासना नहीं करता है तो उसे मुक्ति नहीं मिल सकती। उन्होंने मनुष्य जीवन को मुक्ति प्राप्त करने का सर्वेतम मार्ग बताया।
भीलवाड़ा राजसमंद चितोड उदयपुर अन्य जिलों से आयी प्रभात फेरियां: अंतिम दिन भागवत का सार बताया

परम् पूज्य श्री धन्वंतरी दास जी महाराज ने भागवत कथा का सार संक्षिप्त में बताते हुए कहा कि वैसे तो व्यक्ति को नियमित रूप से भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। मगर यदि कोई लगातार सात दिनों तक भागवत कथा नहीं सुन सके तो कथा के अंतिम दिन 12 स्कन्धों का सार सुनता है उसे भी पूरे भागवत कथा का फल मिलता है। कथा के अंतिम दिन संत ने भगवान कृष्ण द्वारा शिशुपाल का उद्धार, बलराम का समुद्र गमन, भगवान कृष्ण का परलोक गमन का वर्णन किया।

गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुणास के मेघरास  में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन शोभायात्रा निकालकर भागवत कथा का समापन हुआ। रामद्वार मंदिर में विशाल प्रांगण में जहां पर सात दिनों तक भागवत कथा का आयोजन किया गया था वहां से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। अंतिम दिन की कथा के समापन पर गंगापुर पुर्व मंडल अध्यक्ष  किसन लाल शर्मा  ने भागवत पुरान की पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात प्रारंभ हुई शोभायात्रा में गांव सहित आस-पास क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा के साथ चल रही सैकड़ों महिलाओं एवं पुरूषों ने धार्मिक जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा के साथ चल रही संत श्री धन्वंतरी दास जी महाराज के चरण स्पर्श कर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुणास के मेघरास चोराया पर  आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। किसन लाल शर्मा गोकुल जोशी हरिश जोशी लक्ष्मी नारायण शर्मा सत्यनारायण शर्मा सुरेश शर्मा किसन उपाध्याय रामनारायण व्यास रतन व्यास वासुदेव जोशी शंकर लाल शर्मा मांगी लाल शर्मा भेरू लाल शर्मा भेरू लाल शर्मा गोविन्द शर्मा मोवन तिवाड़ी मुकेश शर्मा राधेश्याम शर्मा  भेरू लाल उपाध्याय रामकिशन व्यास शिवम् शर्मा आदि पुरोहित परिवार एवं ग्राम वासी मोजुद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................