12वे दिन भी वकीलों का विरोध प्रदर्शन रहा जारी उपखंड अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) राजस्थान एसडीएम रामगढ़ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए रामगढ़ बार एसोसिएशन रामगढ़ का विरोध प्रदर्शन 12 वे दिन भी जारी रहा 13 फरवरी से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर उपखंड अधिकारी रामगढ़ बाबूलाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वही वकीलों का मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहा अपनी कई मांगों को रखते हुए उपखंड अधिकारी बाबूलाल बैरवा से वार्तालाप करने पहुंचे अधिवक्ताओं के द्वारा अपनी मांगों को उपखंड अधिकारी के समक्ष रखने पर सहमति नहीं बनने पर उपखंड कार्यालय के बाहर आकर रामगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपखंड अधिकारी बाबूलाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भ्रष्ट अधिकारी को रामगढ़ से स्थानांतरण करने की मांग रखी।
वकीलों का विरोध है की करीब दो माह से अधिवक्ताओं के महत्वपूर्ण मामलों में अनावश्यक देरीकी जा रही है क्षेत्र के किसान अपनी जमीन नामांतरण और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लगातार कार्यालय के रोज प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है जानबूझकर अधिवक्ताओं की फाइलों को इधर-उधर करने का भी आरोप लगाया अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपखंड अधिकारी अति आवश्यक परिवादो में किसानों को कानूनी रात नहीं मिल पा रही है प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बताया की एसडीएम लंबे समय से कोर्ट को समय नहीं दे पा रहे हैं जब सीट पर बैठते हैं तो प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई नहीं कर रहे है।
इस मौके पर बार अध्यक्ष अशोक शर्मा सचिव संजय कुमार उपाध्यक्ष मोहित जैन सहसचिव अशोक वर्मा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार यादव दिनेश शर्मा राकेश यादव सियाराम गुर्जर रहमान खान सनत जैन राजेश जैन फखरुद्दीन खान अकरम खान मुकेश चौधरी अमित भारद्वाज पत्रकार ज्योति रमन वशिष्ठ संजय यादव रामसे गुर्जर दिलीप सिंह चौधरी बाबूलाल सैनी संजीव अरोड़ा राजू सांवरिया निखिल शर्मा रोहतास सैनी लखविंदर शर्मा मुकेश सैनी मुकेश चौधरी अनिल कुमार मुकेश सोनी आस मोहम्मद खान जुम्मे खान अमित कसोटिया कमल कुमार कमल शर्मा राकेश यादव अमन जैन सुरेंद्र कुमार रघुवीर गुर्जर ताराचंद मेघवाल एडवोकेट तैयब हुसैन शब्बीर खान सद्दाम खान सहित इत्यादि अधिवक्ता बार एसोसिएशन के मौजूद थे