मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू; दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री

Jan 6, 2026 - 02:35
 0
मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू; दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री

 लखनऊ (शशि जायसवाल) उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ का गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट का कार्यक्रम है लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर सोमवार को उनके नाती मंत्री संदीप सिंह के आवास पर जाकर श्रृद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली रवाना हो गए। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधा पीएम मोदी के सरकारी आवास, सात लोक कल्याण मार्ग का रुख किया। यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के साथ करीब एक घंटा तक वार्ता की। नये वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही। इस मुलाकात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम नरेन्द्र मोदी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से इस मुलाकात पर हर किसी की नजर है। इस समय दिल्ली में ही यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद व अनूप प्रधान अब केंद्र सरकार में मंत्री हैं। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में छह पद खाली हैं। इसके साथ कई मंत्रियों को हटाए जाने की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में भी कई स्तर पर मंथन होगा। इससे पहले लखनऊ में संगठन की कई दौर की बैठक हुई थी। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को मिलाकर 54 मंत्री हैं, सरकार में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। अगले वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव और इसी वर्ष पंचायत चुनाव को देखते हुए सरकार की तेज है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है