बाल मन भटके नहीं, करूणा थीम जरूरी - सोलंकी

Feb 15, 2026 - 11:42
 0
बाल मन भटके नहीं, करूणा थीम जरूरी - सोलंकी

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे के निकटवर्ती ग्राम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़िया - बलाना में करूणा केंद्र तखतगढ़ के तत्वावधान में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में करूणा क्ल्ब का गठन करते हुए करूणा केंद्र तखतगढ़ के महादेव सिंह सोलंकी ने बताया कि विद्यार्थियों के बाल मन को भटकने ना दें, उन्होंने दया, करुणा, अहिंसा, जीव,दया, पर्यावरण संरक्षण के पाठ पढ़ाते हुए जीवन के परम लक्ष्य को हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को प्ररित करना चाहिए।

करूणा क्ल्ब ही इसका माध्यम है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान रतन दान रत्नू ने करूणा क्ल्ब गठन की आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिक्षक को सहित करूणा शपथ ली। इस अवसर पर करूणा केंद्र के अध्यक्ष मीठालाल जोशी ने करूणा थीम को बताते हुए करणा इंटरनेशनल के कार्य शैली एवं समर्पण भाव को नमन किया। शिक्षाविद सोहन लाल जोशी तखतगढ़ हंसराज भाम्बू , सुमेर सिंह, ईश्वर सिंह, एवं अंजू माथुर, शिक्षकगृण उपस्थित रहे। जोशी ने करूणा केंद्र तखतगढ़ के अधीन 100 विद्यालयों के पंजीकरण होने पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों को करूणा क्षेत्र में अपना कदम रखने एवं कार्य करने की ओर प्रेरित किया। इस अवसर पर हंसराज भाम्बु शिक्षक को संस्था प्रधान रतन ने करूणा क्ल्ब प्रभारी बनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................