लक्ष्मणगढ़ में अतिक्रमण के नाम पर ध्वस्त मकान एवं दुकानों को लेकर विधायक मांगेलाल ने विधानसभा मे की जांच एवं मुआवजे की मांग
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका द्वारा बावड़ी से भगत सिंह सर्किल तक अतिक्रमण के नाम से हटाए गए पिछले दिनों जनवरी माह में मकानों एवं दुकानों को ध्वस्त के बाद पूर्व में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मांगेलाल मीणा ने विधानसभा में गलत बताया।आज फिर विधानसभा में उन्होंने तुगलकी तोड़फोड़ को लेकर जांच एवं बाजार दर से पीड़ितों को मुआवजे की मांग की गई है।
प्रभावितों द्वारा विधायक को लक्ष्मणगढ़ मैं हुई तोड़फोड़ के बारे में बताया गया। क्षेत्र के स्थानीय विधायक मांगेलाल मीणा ने विधानसभा में जांच की मांग कर हित धारकों को मुआवजा राशि दी जाने की मांग राज्य सरकार से की है। पीड़ित लोगों की आवाज विधानसभा में उठाकर बेघर या बेरोजगार हो गए लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि निर्माण वैध था प्रभावित पक्ष मुआवजे का हकदार है।नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार पर इस बात का दबाव बनाया जा रहा है, मुआवजा दिए जाने की यह मांग मेरे द्वारा विधानसभा में किया जाना जायज है। यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। जब प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर मकान एवं दुकानों के वैध दस्तावेजों एवं राजस्थान हाई कोर्ट के स्टे को नकारते हुए मकान एवं दुकानों को ध्वस्त कर इसके पीछे छिपे मानवीय पक्ष को नजरअंदाज किया है।
वर्षों से बसे हुए आवास या रोजी-रोटी का अचानक छिन जाना किसी भी परिवार के लिए एक मानसिक और आर्थिक आपदा जैसा है।

