महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र लक्ष्मणगढ़ ने विद्यालय में किया कार्यशाला का आयोजन
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ द्वारा मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे कणडान का बास, चिमरावली गौड़, पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ में प्रधानाचार्य के साथ मिलकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ विजय कुमार मीना प्रधानअध्यापक के द्वारा बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी । महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की विधिक सलाहकार सुनीता शर्मा ने बाल अपराध, बाल विवाह, पास्को एक्ट, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, कानून के बारे में जानकारी दी व हेल्प लाइन नम्बरों 100, 112, 1033, 1091, 1098, 1181, 1099, 1073 के बारे में बताया गया। वही समस्त स्टाफ बालिकाओं व छात्रों के समक्ष बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
- जागरूकता: छात्राओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और बाल विवाह जैसे मुद्दों के खिलाफ जागरूक करना।
- आत्मरक्षा प्रशिक्षण: विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा तकनीक सिखाना।
- कानूनी अधिकार: पोक्सो अधिनियम 2012, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 और 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी।
- तकनीकी सुरक्षा: मोबाइल सुरक्षा ऐप्स का उपयोग करने के महत्व पर बल देना।
- आत्मविश्वास बढ़ाना: छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति निडर बनाना।