पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 5 की मौत, 45 घायल

Feb 24, 2026 - 19:47
 0
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 5 की मौत, 45 घायल

​लखनऊ (शशि जायसवाल)  राजधानी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। लुधियाना से बिहार के मोतिहारी जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 45 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

​हादसे का मंजर: क्रेन से उठाते समय और बिगड़े हालात
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बस की रफ्तार 80 किमी/घंटा से अधिक थी। चीख-पुकार मचने पर पहुंची पुलिस ने जब क्रेन की मदद से बस को सीधा करने की कोशिश की, तो स्थिति और वीभत्स हो गई। बस के सीधा होते ही अंदर फंसे यात्री खिड़कियों से बाहर सड़क पर गिर गए, जिससे चारों ओर खून फैल गया।

​राहत और बचाव कार्य
​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया: ​SGPGI एपेक्स ट्रॉमा सेंटर: यहाँ कुल 28 घायलों को भर्ती किया गया है।

घायलों का विवरण: भर्ती मरीजों में 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं।​कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में बीरेंद्र (30), अंजली (8), प्रियांशु (15) के अलावा एक 6 साल का बच्चा और 30 साल का युवक शामिल है।

​ड्राइवर और क्लीनर फरार
​हादसे के तुरंत बाद बस का ड्राइवर और क्लीनर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

बस लुधियाना (पंजाब) से मोतिहारी (बिहार) जा रही थी। बस की स्पीड 80 किलोमीटर से ज्यादा थी। बस पलटने के बाद इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को सीधी कर टोल प्लाजा ले जाया गया। वहीं, लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बुला लिया गया। बस नंबर और ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्राइवर सोमपाल हरियाणा में पानीपत के नौल्था का रहने वाला है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................