अस्पताल में उपचार कराने गए पत्रकार से चिकित्साकर्मियों ने की मारपीट; उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन
भरतपुर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल ) रूपवास कस्बे के उप जिला अस्पताल में अपना उपचार कराने गए पत्रकार से चिकित्साकर्मियों ने वीडियो बनाने पर मारपीट कर दी। जिस पर पत्रकार संघ ने उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया।
रूपवास रुदावल पत्रकार संघ ने उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को दिए ज्ञापन में लिखा कि गहनौली निवासी संजय चौहान अपने पैर का एक्स-रे करवाने के लिए कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने की कतार में खड़ा था। ज्यादा भीड़ होने पर संजय ने भीड़ का वीडियो बनाना शुरु कर दिया। इसी दौरान एक अजीत नाम के युवक ने डीटीसी से आकर मोबाइल छीन लिया। साथ ही संजय को खींच कर प्रभारी लखन चौधरी के पास ले गया। जहां प्रभारी ने मनगढंत झूठे आरोप लगाकर गाली गलौज की। साथ ही प्रभारी लखन चौधरी संजय को क्वाटर में खींच कर ले गया। जिसके पीछे 6 अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए।
प्रभारी ने संजय को ले जाकर बैड पर पटक मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी के साथ मौजूद 6 कर्मचारियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। प्रभारी ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। जिस पर क्वाटर पर पहुंचे एएसआई ने आते ही संजय के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने संजय को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बिठा लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर संजय को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। उप जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए इन कैमरों की फुटेज जांच करवाई जाए। हो सकता है चिकित्सा विभाग इन फुटेज की डिलीट भी कर सकता है। इस अवसर पर विष्णु धाकड़, लेखेंद्र, गुलशन कुमार, अनिल सिकरवार, संजय चौहान, चोवसिंह, महावीर आदि मौजूद रहे।