राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Feb 22, 2026 - 16:59
 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

महुवा / दौसा / अवधेश कुमार अवस्थी

महुवा उपखंड मुख्यालय के किले  स्थित आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को  केशव बस्ती महुवा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन संतो के सानिध्य में किया गया ।  

विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा पंचायत समिति से शुरू होकर माली मोहल्ला भरतपुर रोड व मुख्य बाजार से निकलकर आदर्श विद्या मंदिर पर समाप्त हुई इस दौरान कलश यात्रा का जगह-जगह महुवा के अनेक सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर जलपान कराकर स्वागत सत्कार किया गया। 

 इसके बाद आदर्श विद्या मंदिर मैं हिन्दू सम्मेलन में अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अखाड़ा के संत श्री हरिदास जी महाराज व दिगम्बर अखाड़ा के सभापति श्री बालकदास जी महाराज जी का आशीर्वाद के साथ समाज के गणमान्य नागरिकों का सानिध्य प्राप्त हुआ । 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेश कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज को जाति पाति का भेद मिटाकर एक जाजम पर बैठना होगा हिंदुओं को संघठित होकर अपनी शक्ति की पहचान करानी होगी जिस से  हिंदू समाज का सर्वांगीण विकास संभव होगा 
इस दौरान कार्यक्रम में पधारे पूज्य संतो ने हिंदू समाज मे व्याप्त कुरूतियो को दूर करने  व समाज मे चरित्रवान लोगो का निर्माण हो इस बात पर बल देते हुए हिंदू समाज को आज के समय में एक होने का संदेश  दिया । इस अवसर पर हिन्दू सम्मेलन को  नरेंद्ग गौड, योगेंद्र भारद्वाज, गौरव सोनी, खेमचंद किवाड़िया ,नीतीश सिंह ,शिवराम गुर्जर, अनिल गुर्जर, कपिल कौशल ,राज शर्मा, भावेश सिंह ,संजू चिक्का ,दीपक चिक्का, गौसेवक गोलू सैनी ,गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, के साथ सेकड़ो केशव बस्ती के गणमान्य नागरिक माता बहने  मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................