गोविंदगढ़ बाजार में ट्रांसफॉर्मर पर गिरी बिजली: सप्लाई बंद, घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पंचायत समिति का इन्वर्टर जला

Jan 27, 2026 - 11:06
 0
गोविंदगढ़ बाजार में ट्रांसफॉर्मर पर गिरी बिजली: सप्लाई बंद, घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पंचायत समिति का इन्वर्टर जला

गोविंदगढ़ कस्बे में मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे बारिश के दौरान मुख्य बाजार में लगे ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई और पूरे क्षेत्र में सप्लाई बंद हो गई।

घटना में पंचायत समिति ऑफिस का इन्वर्टर जल गया। इसके अलावा, आसपास के घरों और दुकानों में लगे फ्रिज, टीवी और पंखे जैसे दर्जनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए।
  • बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली गिरने के तुरंत बाद एक तेज धमाका सुनाई दिया। गनीमत रही कि घटना के समय मुख्य बाजार में भीड़भाड़ होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। पास के दुकानदार सुरक्षित रहे। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम शुरू किया। सुबह की घटना के बाद दोपहर 1 बजे कस्बे में दोबारा बारिश शुरू हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है