धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी- विधायक राजेंद्र मीणा

Feb 22, 2026 - 17:05
 0
धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी- विधायक राजेंद्र मीणा

महुवा / दौसा / अवधेश अवस्थी

महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने रविवार को महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालिमपुर में आयोजित दो दिवसीय विशाल हरिकीर्तन दंगल के समापन समारोह मेंव पुजारी की ढाणी  थोबड़ी पर सिंधुकी सेसालिमपुर  तक 40 लाख रुपए की सीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। 

 इस दौरान एक राजेंद्र मीणा ने उपस्थित समाज के गणमान्य नागरिकों सहित आमजन से संबोधित करते हुए महुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से जहां भाईचारा बढ़ता है वही हमारे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आप सब ने मुझे आशीर्वाद देकर राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा में भेजा है जहां मेरा दायित्व बनता है कि आपके सुख-दुख आप सब के सर्वांगीणिय विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाए मुझे आज आप सबने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यह मेरा सौभाग्य है।

विधायक राजेंद्र मीणा ने दो दिवसीय विशाल हरि कीर्तन दंगल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत इस आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हरिकीर्तन के मधुर भजनों और श्रद्धालुओं की आस्था ने मन को भाव-विभोर कर दिया।

ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को सशक्त करते हैं और समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक कोष से 50 लाख रुपए की घोषणा की।


वही विधायक राजेंद्र मीणा ने पुजारियों की ढाणी थोबड़ी पर सिंदूकी से सालिमपुर तक (लागत ₹40 लाख) की सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का आमजन एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए सुगम आवागमन, बेहतर संपर्क और विकास की नई दिशा प्रदान करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना ही हमारे समग्र विकास का आधार है।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग और विश्वास ही हमें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता व आमजन सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................