आज 75 साल का हो गया राजस्थान रियासतो को मिलकर बना प्रदेश

Mar 30, 2024 - 18:41
 0
आज 75 साल का हो गया राजस्थान रियासतो को मिलकर बना प्रदेश

राजस्थान (कमलेश जैन) सबसे पहले अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली की रियासतों का एकीकरण किया गया था। बाद में इसमें जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर की रियासतों का भी इसमें विलय किया गया। आजादी के बाद देश में अलग-अलग राज्यों के गठन का काम शुरू हुआ था। राजस्थान का स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है। आज राजस्थान 75 साल का हो गया। राजस्थान राज्य की स्थापना 30 मार्च 1949 को की गई।
राजे-रजवाड़ों और रियासतों से बना है राजस्थान
सबसे पहले अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली की रियासतों का एकीकरण किया गया था। बाद में इसमें जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर की रियासतों का भी इसमें विलय किया गया। इतिहास बताता है कि कुल सात चरण में राजस्थान का एकीकरण हुआ। एकीकरण का यह काम 30 मार्च 1949 को पूरा हुआ था।इसे राजस्थान नाम देने के पीछे भी एक बड़ा कारण है। आजादी से पहले यहां अलग-अलग रियासतें थी। इनमें अलग-अलग राजा शासन करते थे। राजपरिवारों का शासन वंशानुगत चलता था। आजादी के बाद जब देश में लोकतंत्र लागू हुआ तो राजाओं का शासन खत्म हो गया। शासन जनता के जरिए तय किया जाने लगा। यह स्थान पहले राजाओं का स्थान रहा है। इसी वजह से इस प्रदेश का नामकरण भी राजस्थान के नाम से किया गया। जिसे आज रंगीला राजस्थान भी कहा जाता है।
राजस्थान में कई किले हैं। इनमें 13 प्रमुख हैं. इनमें जयपुर का आमेर और जयगढ़ किला, जोधपुर का मेहरानगढ़ किला, राजसमंद का कुम्भलगढ़ किला, सवाई माधोपुर का रणथम्भोर किला, बीकानेर का जूनागढ़ किला,भरतपुर का लोहागढ़ किले की दुनियाभर में पहचान है। अन्य किलों और महलों में गागरौन किला, जैसलमेर, सिरोही का अचलगढ़, नागौर का अहिछत्रगढ़, जालौर दुर्ग, सिरोही का खिमसर किला, अलवर का नीमराणा किला, सिटी पैलेस आदि भी प्रसिद्ध हैं। अभेद किलों के साथ रानियों के रहने के लिए आलीशान महल भी बने हुए थे।
देश का है सबसे बड़ा राज्य राजस्थान
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल तीन लाख 42 हजार 239 वर्ग किलोमीटर है। यह देश का 1/10 भूभाग है।राजस्थान में अभी तक सात संभाग और 33 जिले थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 मार्च को दो जिलों का विलय करते हुए 19 नए जिले और तीन नए संभाग के गठन की घोषणा की इसके बाद से अब राजस्थान में कुल 10 संभाग और 50 जिले हो गए हैं। हालांकि नए जिलों और संभागों का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है‌।
पर्यटन के नक्शे में राजस्थान की विशेष पहचान है। यहां दर्जनों ऐसे पर्यटन स्थल है,जहां रोजाना हजारों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं‌। वहीं धोरों की धरती जैसलमेर की अपनी अलग पहचान है। वहां हिचकोले खाते पर्यटक ऊंटों की सवारी का आनन्द लेते देखे जा सकते हैं।झीलों की नगरी उदयपुर हो या पिंक सिटी जयपुर,पर्यटन की दृष्टि से यहां कई दर्शनीय स्थान हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................