दूदेश्वर महादेव के प्रांगण में हुई डांडिया गेर, स्वांगधरे युवाओं ने किया नृत्य

Mar 30, 2024 - 18:39
 0
दूदेश्वर महादेव के प्रांगण में हुई डांडिया गेर, स्वांगधरे युवाओं ने किया नृत्य

सांडेराव (राकेश लखेरा)  शनिवार को दुजाना गांव के दूदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में डांडिया गेर का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने ढोल और चंग की थाप पर एक लय में विभिन्न प्रकार के स्वांग रचकर गेर नृत्य किया। दूदेश्वर महादेव सेवा समिति और सर्व समाज के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया गया। गेर नृत्य देखने आसपास की सभी गलियों से पुरुष और महिलाएं पहुंची। मंदिर प्रांगण में डांडिया नृत्य गेर की व्यवस्था के लिए पुलिस ने माकूल व्यवस्था की। फैंसी ड्रेस पहनकर आए गेरियों को सर्व समाज की ओर से पारितोषिक दिए। सर्व समाज के हीरालाल सुथार, भंवर सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह राणावत, जालम सिंह, रेखराज जैन, विनोद वैष्णव, शंकरलाल माली, हड़मत सिंह राठौड़, डायाराम मीणा, छोगाराम घांची मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................