मकान मे प्लास्टर करने के दौरान दीवार गिरने दो व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल रेफर

May 14, 2024 - 18:22
 0
मकान मे प्लास्टर करने के दौरान दीवार गिरने दो व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल रेफर

झुंझुनूं के सूरजगढ़ में मंगलवार को दीवार गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से कस्बे के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर किया। जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड न. 23 में मातादीन के घर पर दीवार का काम चल रहा था। इसी वार्ड में पवन (50) पुत्र सीताराम दीवार पर प्लास्टर का काम कर रहा था। उनके पास ही में मातादीन खड़ा था। तभी अचानक दीवार गिर गई। इससे दबकर वे बुरी तरह से जख्मी हो गए। धमाका हुआ तो घर के अन्य सदस्य उन्हें बचाने दौड़े और दीवार के मलबे से दोनों को बाहर निकाला।

घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में मातादीन के सिर व हाथ पैर पर गंभीर चोट आई। वहीं पवन के अंदरुनी चोट लगी है। दोनों का झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • सुमेरसिंह राव 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................