बूढधाम नौरंगपुरा में वृक्षारोपण को लेकर हुई बैठक, सहीराम भगत-कालोटा ने सफाई निशुल्क करने की की घोषणा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ धाम बालाजी आश्रम पर रविवार को ट्रस्ट के सचिव कैप्टन महेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई,जिसमें यह तय किया गया कि पेड़ो के लिए जगह निश्चित की गई तथा उस स्थान की सफाई करवाई गई I
दिगपाल सिंह शेखावत सेफरागुवार वालों ने नई जेसीबी खरीदी है उन्होंने जेसीबी की सेवा निशुल्क देने की घोषणा की ।कल्पवृक्ष लगाने वाले भक्त को 11हजार ,कदम का पेड़ लगाने वाले भक्त को 5100/-रू व आम तथा बील वृक्ष ट्रस्ट की तरफ से उपलब्ध करवायेंगे तथा भक्तगण स्वैच्छिक सहयोग दे सकेंगे
क्षेत्रिय ड्राईवर संघ की तरफ से सवामणी प्रसाद की व्यवस्था रहेगी । इस बैठक में डाॅ.रामकुमार सिराधना कोषाध्यक्ष,मातादीन सिराधना उप सचिव,सहीराम भगत,संजय मीणा,ओमप्रकाश पुजारी,रामोतार सिराधना,दिगपाल सिंह शेखावत उपस्थित रहे ।


