केशवराय जी के मंदिर में 12 अक्टूबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के वार्ड नंबर 27 स्थित केशवराय जी के मंदिर में आगामी 12 अक्टूबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
- 12 अक्टूबर को निकलेगी विशाल कलश यात्रा
मंदिर के पुजारी राजेंद्र पराशर व कृष्ण पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर 12 अक्टूबर को प्रातः 10:15 बजे सैकड़ों महिलाओं द्वारा एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
- पंडित दीपक पाराशर सुनाएंगे कथा का रसपान
आयोजकों के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित होगी। इस पावन कथा के दौरान कथा व्यास पंडित दीपक पाराशर (मऊ वाले) अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को संगीतमय कथा का रसपान करवाएंगे। मंदिर परिसर में चल रही कथा की तैयारियों में सभी लोग पूर्ण तन्मयता से जुटे हुए हैं।

