योग गुरु महिपाल नारनोलिया ने दिव्यांग बच्चों को कराया योगाभ्यास
![योग गुरु महिपाल नारनोलिया ने दिव्यांग बच्चों को कराया योगाभ्यास](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_66755ee9ddb3a.jpg)
संजय बागड़ी (बहरोड़)
जन जागृति संस्थान द्वारा संचालित सरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र बहरोड़ में शुक्रवार को विश्व योग दिवस के मौके पर आयोजित योग शिविर में बहरोड़ क्षेत्र के जाने माने योग गुरु महिपाल नारनोलिया द्वारा दिव्यांग बच्चों को विशेष योगाभ्यास कराया गया। जिसमें नरनोलिया ने बच्चों को सूर्यनमस्कार, भ्रामरी, अनुलोम विलोम इत्यादि योगाभ्यास करवाए व साथ ही मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि ध्यान योग से हमारी एकाग्रता व याददाश्त बढ़ती है। इस मौके पर योग प्रशिक्षक महिपाल नारनोलिया, ज्ञानीराम, संस्था अध्यक्ष रवि कुमार, विशेष शिक्षक राकेश कुमार, कुलदीप कुमार, छात्रावास अधीक्षक अनिल कुमार सहित काफी संख्या में दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)