युवा मोर्चा भाजपा मंडल के सौजन्य से कांवड़ियों पर की गई भव्य पुष्प वर्षा

Aug 2, 2024 - 17:05
 0
युवा मोर्चा भाजपा मंडल के सौजन्य से कांवड़ियों पर की गई भव्य पुष्प वर्षा

तिजारा के होलीटीबा पर आज महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महाकालेश्वर सेवा समिति की झांकी ने जैसे ही तिजारा कस्बे में प्रवेश किया, लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए सड़कों पर हजारों लोग पलक पांवडे बिछाए झांकी का दर्शन करने लगे। इस मौके पर युवा मोर्चा भाजपा मंडल तिजारा के सौजन्य से महाकालेश्वर सेवा समिति के कावड़ियों पर फूलों की बरसात की गई। महाकालेश्वर झांकी को देखने के लिए तिजारा में सड़कों पर हजारों महिलाएं, पुरुषों और बच्चों ने महाकालेश्वर झांकी के दर्शन किए और पुण्य प्राप्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बने सिंह बिधूड़ी, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, भाजपा नेता देशपाल यादव, एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंवर सिंह, उपाध्यक्ष कमल सैनी, दीपक सैनी, एडवोकेट वीरेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, राजेश मेघवाल, गजेंद्र, जयसिंह, गुरु बक्श सिंह, कुलवंत सिंह, अनिल दहिया, सतीश जांगिड़,सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

  • मुकेश कुमार 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................