एनएसएस स्थापना दिवस पर माय भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में राष्ट्र सेवा योजना के तत्वावधान में 24 सितंबर को एन.एस.एस स्थापना दिवस पर एक दिवसीय माय भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मनोज चौपडा द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ हुई l स्वयंसेविकाओं के द्वारा एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया l शिविर में समस्त स्वयंसेविका का माय भारत पोर्टल पर स्वयंसेवी के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा स्वच्छता ही सेवा रैली निकाली गई l एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को एन.एस.एस. के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए एन.एस.एस. स्थापना के संबंध में जानकारी दी तथा एन. एस. एस.का इतिहास, समग्र उद्देश्य, व्यक्तित्व विकास में एन.एस. एस.का महत्व बताया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित समस्त एन एस एस स्वयं सेविका उपस्थित रही l

