तखतगढ़ नहरू रोड महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थी व शिक्षको ने किया पौधारोपण

Aug 8, 2024 - 18:17
 0
तखतगढ़ नहरू रोड महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थी व शिक्षको ने किया पौधारोपण

तखतगढ़ (बरकत खान)  नहरू रोड महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के एसएमसी सदस्यों, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने बुधवार को विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पौधारोपण के साथ-साथ बच्चों को पौधारोपण का महत्व भी समझाया गया। मुख्य अतिथि नव नियुक्त एसएमसी अध्यक्ष राजाराम देवासी ने कहा कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। पेड़ एक देश की बहुमूल्य संपदा होते हैं, जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं। वहां की जलवायु स्वच्छ होती है। विद्यालय के ही अध्यापक प्रेमसिह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी। इस दौरान पूर्व एसएमसी अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल, अध्यक्ष राजाराम देवासी, मनोर सिंह सोडा, रमेश मीणा,  विराराम चौधरी , विधालय परिवार मौजूद रहे |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................