महंत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में चार बसों व निजी साधनों से अयोध्या धाम व काशी विश्वनाथ दर्शन कर वापस अपने घर को हुए रवाना

Sep 4, 2024 - 18:11
 0
महंत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में चार बसों व निजी साधनों से अयोध्या धाम व काशी विश्वनाथ दर्शन कर वापस अपने घर को हुए रवाना

 अलवर:- आज दिनांक 04 सितंबर 2024 को मंहत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में राजगढ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से गए भक्त श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम व काशी विश्वनाथ के दर्शन कर श्रद्धालु भक्त वापस अपने घरों को रवाना हुए ।महंत प्रकाश दास महाराज के साथ ढाई सौ श्रद्धालु महिला-पुरूष भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए अयोध्या राम जन्म भूमि व काशी विश्वनाथ दर्शन कर वापस रवाना हुए।यह यात्रा महंत प्रकाश दास महाराज ठिकाना गंगाबाग की ओर से अयोध्या रामजन्म भूमि मंदिर व काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए चार बसों से व चार निजी साधनों से यह यात्रा महंत प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में आयोजित की गई। यात्रा के लिए मंहत प्रकाश दास महाराज के द्वारा आते-जाते समय जगह-जगह जलपान,मिठाई,फल फ्रूटस, व ठहरने की व्यवस्था के साथ साथ बढीया खाने की व्यवस्था की गई।श्रद्धालु सफर में नाचते गाते ओर जयकारे लगाते हुए चले। इस अवसर पर मंहत नरेंद्र दास महाराज,महंत उदयभान शर्मा,कांग्रेस विधायक मांगीलाल मीणा, भाजपा विधायक उम्मीदवार बन्नाराम मीणा,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश ठेकेदार,मोहन बौहरा,कैशियर राजेश शर्मा,वीरेंद्र दाधिच,पूर्व वाइस चेयर मैन प्रदीप शर्मा,राधेश्याम जोशी, नागपाल शर्मा ,प्रकाश दीवान,राम रतन तांबी, प्रकाश अडिचवाल,वार्डन सुरेश अवस्थी,पंडित राजेंद्र शर्मा,हरिओम पंडित, विनोद बड़ा,मनोज बेड़ा, संजय राजस्थानी, उमाशंकर दास महाराज,रामेश्वर दयाल सैदावत,,मोहन मीणा,रतन तिवाड़ी, नीरज सोखिंया रजनीकांत पटेल, कपुर चंद,श्याम सुंदर मीणा, महिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश्वरी देवी शर्मा,बबीता शर्मा, संगीता शर्मा, डां.नीरज शर्मा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................