मिट्टी से भरी टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत

Feb 28, 2022 - 23:24
 0
मिट्टी से भरी टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत
मिट्टी से भरी टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ हरिओम मीणा)-.नौनेरा मार्ग पर गोपाल कुंज तिराहा के निकट एक मिट्टी से भरी टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक चालीस वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार कस्बां के दिल्ली दरवाजा निवासी 40 वर्षीय संतरा सैनी पत्नि बाबूलाल सैनी सोमवार देर सांय भोजनथाली स्थित अपने खेत से सरसों की फसल काट कर सिर पर पशुओं का चारा रखकर अपने दिल्ली दरवाजा स्थित अपने घर लौट रही थी कि पीछे से  मिट्टी से भरी टैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और मिट्टी से भरी टैक्टर ट्राली को चालक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं थाना प्रभारी दौलत साहू ने बताया कि टैक्टर ट्राली व चालक  की तलाश की जा रही है। साथ ही मृतका मंगलवार सुबह राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है