अयोध्या राम मंदिर में चांदी का मुकुट , ठिकाना गंगा बाग की ओर से किया जाएगा भेंट
राम मंदिर वार्षिक महोत्सव, शोभा यात्रा कल बुधवार सुबह 10:15 बजे ,. राम भक्तों में भारी उत्साह, राम भक्त द्वारा तैयारी जोरों पर

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता ) अयोध्या राम जन्मभूमि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक महोत्सव की तैयारीयों को लेकर कस्बे वासी उत्साहित है महंत प्रकाश दास महाराज ने बताया की राम भक्तों महिला पुरुष शोभा यात्रा की तैयारी ममें लगेहुए हैं प्रभु श्री राम शोभा यात्रा 22 जनवरी को बैंड बाजे डीजे राम दरबार की झांकी के साथ गणेश पोल से 10:15 बजे प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्ग से होते हुए चौपड़ बाजार, काकवाडी बाजार गोल मार्केट, तहसील परिसर, मेला का चौराहा होते हुए महंत जी की हवेली ठिकाना गंगा बाग पहुंचेगी। रास्ते में प्रमुख मंदिरों में राम दरबार - राम लला की आरती, पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, जगह-जगह तोरण द्वार एवं स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। राम भक्तों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन में ठिकाना गंगा बाग की और से चांदी की ईट भेजी गई थी, राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रभु श्री राम की चांदी की चरण पादुका अयोध्या राम मंदिर में भेंट की गई थी, अब अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक महोत्सव मैं चांदी का मुकुट अयोध्या राम मंदिर भेजा जाएगा। यह जानकारी देते हुए महंत प्रकाश दास महाराज ने अपना सौभाग्य बताया। यह चांदी का मुकट भी शोभा यात्रा में राम भक्तों के दर्शनार्थ एवं पूजा के लिए शोभा यात्रा में रहेगा।






