अलवर में होगा सर्व विघ्नकारी णमोकार महामंत्र का अनुष्ठान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
परम पूज्य अभीक्षण ज्ञानोपयोगी प्राकृत भाषा चक्रवर्ती आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य णमोकार उपासक उपाध्याय श्री 108 विज्ञानंद जी मुनिराज ससंध के पावन सानिध्य में दिनांक 29/10/ से 09/11/2025 तक धर्म नगरी अलवर शहर में सर्व विध्नकारी णमोकार महामंत्र का अनुष्ठान होगा।
जैन अनुयाइयों का कहना है कि परम सौभाग्य है कि अनुष्ठान में हमें उपाध्याय श्री 108 विज्ञानंद जी मुनिराज ससंध का सानिध्य मिल रहा है। अखिल भारतीय पालीवाल जैन महासभा के मंत्री नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि सभी धर्म प्रेमी बंधु अधिक से अधिक संख्या में अनुष्ठान में णमोकार महामंत्र का जाप कर अपने जीवन को सफल बनावे।