विधायक देवीसिंह शेखावत ने शीतला माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद , क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की करी कामना

Mar 20, 2025 - 13:19
 0
विधायक देवीसिंह शेखावत ने शीतला माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद , क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की करी कामना

नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा)  ग्राम पंचायत बिलाली में गुरुवार को शीतला माता का लक्खी मेला बड़े ही धूमधाम से आयोजित हुआ। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जो माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर माता से सुख-समृद्धि की कामना की। परंपरा के अनुसार, छोटे बच्चों के जड़ूले उतारे गए, जिससे मेले का धार्मिक महत्व और बढ़ गया।मेले की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत भी पहुंचे और शीतला माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।बानसूर एसडीएम अनुराग हरित, नारायणपुर तहसीलदार अनिल कुमार, डीएसपी दशरथ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मेले में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की सतर्कता से मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।यह लक्खी मेला वर्षों से आस्था और परंपरा का प्रतीक बना हुआ है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। मेले में लगे विभिन्न प्रकार के झूले, खाने-पीने की दुकानें और अन्य मनोरंजन के साधनों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने मेले का भरपूर आनंद लिया और हर्षोल्लास के साथ इसे संपन्न किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है